1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 04:29 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

sun transit cancer on 16 july 2018
sun transit cancer on 16 july 2018

तुला राशि
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता से है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता मिलने में थोड़ी परेशानी होगी, साथ ही पिता के काम में भी रुकावटें आ सकती हैं। अतः अपने करियर में परेशानियों को मिटाने के लिए और पिता के कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज से 17 अगस्त तक अपना सिर ढक्कर रखें। सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहन सकते हैं। इससे आपकी और आपके पिता की तरक्की सुनिश्चित होगी

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में नवें स्थान का संबंध भाग्य से होता है। अतः इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको अपने कार्यों में भाग्य का साथ मेहनत के बल पर मिलेगा। मेहनत से आप ऊंचाईयों को छू सकते हैं। तो अगले 30 दिनों तक भाग्य का साथ पाने के लिए घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी अन्य को पीतल की कोई चीज गिफ्ट या दान न करें। ऐसा करने से आपको अपने भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल