1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 04:29 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

sun transit cancer on 16 july 2018
sun transit cancer on 16 july 2018

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्र और शत्रुओं से होता है। सूर्य के इस गोचर से आपके जीवन में मित्रों की वृद्धि होगी और शत्रुओं की गिनती में कमी आयेगी। तो अपने मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए, साथ ही अपने कामों में दोस्तों का सहयोग पाने के लिए - बंदर को गुड़ खिलाएं। साथ ही मंदिर में बाजरा दान करें। इससे आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, उनका सहयोग भी आपको मिलेगा। साथ ही शत्रुओं की संख्या अपने आप कम हो जायेगी।

मीन राशि
सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको मेहनत के बल पर विद्या का लाभ मिलेगा। आपको संतान पक्ष से सुख मिलने में आ रही दिक्कतें दूर हो जायेंगी। हालांकि गुरु और जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिये आपको कोशिश करनी होगी। तो अगले 30 दिनों तक परेशानियों को दूर करने के लिए और चीज़ों का फायदा उठाने के लिए - छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें। इससे आपको संतान का सुख मिलेगा। आपको विद्या का लाभ मिलेगा और साथ ही गुरु और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल