1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 04:29 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

sun transit cancer on 16 july 2018
sun transit cancer on 16 july 2018

सिंह राशि
सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, परन्तु इस स्थान का संबंध व्यय से भी है। सूर्य के इस गोचर आपको शैय्या सुख पाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, साथ ही आपके खर्चें भी कुछ हद तक बढ़ेंगे। तो इन सब परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए अपने घर की खिड़की और दरवाजें खुले रखें, ताकि आपके घर के अंदर सूर्य की उचित प्रकाशआ सकें। इससे आपके खर्चे कम होंगे और आपको शैय्या सुख की प्राप्ति होगी

कन्या राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य के इस गोचर से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ होंगे। साथ ही आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। अतः आमदनी में बढ़ोतरी के लिए और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए - रात के वक़्त अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी धर्मस्थल या मंदिर में दान कर दें। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपकी इच्छा भी अवश्य ही पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल