Chanakya Niti for Men: आचार्य चाणक्य सिर्फ एक महान अर्थशास्त्री ही नहीं, बल्कि जीवन के गहरे दर्शन को समझने वाले विद्वान थे। चाणक्य द्वारा बताई गई बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उनके बताए नीति सूत्र आज भी लोगों को सही और गलत का ज्ञान कराते हैं। उन्होंने पुरुषों को जीवन में सफलता के लिए कुछ ऐसी स्त्रियों से दूर रहने की सलाह दी है, जो उन्हें और उनके परिवार को जीवन में विनाश की ओर ले जा सकती हैं। जानिए पुरुषों को किस तरह की महिलाओं से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
स्वार्थी और लालची स्त्रियों से रहें दूर
चाणक्य के अनुसार, जो स्त्रियां केवल अपने स्वार्थ के लिए किसी पुरुष के करीब आती हैं, उनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसी महिलाएं अपना मतलब निकल जाने पर संबंध तोड़ देती हैं और पुरुष के जीवन में अशांति का कारण बनती हैं। इनसे जुड़ने वाला व्यक्ति अंततः विनाश की राह पर चला जाता है।
संस्कारहीन स्त्रियां करती हैं अपमान
आचार्य चाणक्य स्त्रियों की सुंदर देह पर आकर्षित होने वाले पुरुषों को सावधान करते हैं। चाणक्य कहते हैं कि तन की सुंदरता क्षणिक है, लेकिन संस्कार व्यक्ति के जीवन का आधार हैं। जिन स्त्रियों में संस्कार नहीं होते, वे दूसरों के सम्मान और मान की परवाह नहीं करतीं। उनके साथ संबंध बनाने से पुरुष की प्रतिष्ठा और मानसिक शांति दोनों प्रभावित होती हैं।
चरित्रहीन स्त्रियों से दूरी बनाना जरूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्रियां एक से अधिक पुरुषों से संबंध रखती हैं, वे पुरुष के लिए घातक साबित होती हैं। उन्होंने यह तक कहा कि ऐसी स्त्रियों के घर का भोजन करना भी पाप समान है। इनके साथ जुड़ने वाला व्यक्ति जीवनभर दुख और अपमान झेलता है।
अज्ञानी महिलाओं से भी रहें सावधान
चाणक्य ने अज्ञानी और अनपढ़ महिलाओं से दूरी बनाए रखने की बात कही है। उनका मानना था कि ज्ञान जीवन की दिशा तय करता है। जो महिलाएं शिक्षा और समझ से वंचित हैं, वे खुद तो पिछड़ती ही हैं, अपने परिवार को भी आगे नहीं बढ़ा पातीं।
ज्ञानी-संस्कारी महिला बनती हैं सच्ची साथी
चाणक्य के अनुसार एक सुशील, संस्कारी और ज्ञानी महिलाएं ही पुरुष को सफलता और स्थिरता की ओर ले जा सकती है। ऐसी महिलाएं परिवार और समाज दोनों के विकास में योगदान देती हैं और जीवन में सुख और संतुलन लाती हैं। ज्ञानी और संस्कारी महिलाएं एक नहीं, बल्कि दो-दो कुलों का हित करती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: मोबाइल-गाड़ी के नंबर में इन डिजिट्स को दोहराना पड़ सकता है भारी, बनते हैं दुर्घटना और आर्थिक नुकसान की वजह!
पैसे की तंगी से हैं परेशान? गुरुवार को भूलकर भी न करें ये गलती, बस विष्णु पूजा के साथ कर लें हल्दी के ये टोटके!