फ़्लैश बैक 2017: वो 5 पल जब टीम इंडिया ने अपने फ़ैंस को किया मायूस
साल 2017 टीम इंडिया के लिए खट्टी-मीठी यादों से भरा रहा. इंडिया ने जहां कई उपलब्धियां हासिल कीं वही कई बार निराश भी किया.

3) धर्मशाला वनडे, रोहित की कप्तान की ख़राब शुरुआत- विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया की अगुवाई करने वाले रोहित शर्मा के लिये कप्तानी का आगाज बेहद ख़राब रहा. श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचो की सिरीज़ के पहले मैच में जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा वहीं भारत ने हार के साथ ही कई अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किर लिए. पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत नें शुरुआती 10 ओवर में मात्र 11 रन बनाये. भारत के 4 बल्लेबाज ज़ीरो पर आउट हुये.