नई दिल्ली: जिस तरह से पहले वनडे में कप्तान विराट कोहली ने एक विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक लगाया उसे देखते हुए लगता है कि इंग्लैंड अब इस सोच में होगी: 'विराट कोहली को आख़िर आउट कैसे किया जाए?' लेकिन आपको हमेशा अपने पर ये विश्वास करना पड़ेगा कि कोई न कोई तोड़ हो सकता है वर्ना कटक में दूसरा वनडे खेलने का कोई मतलब नही है।
Out of box thinking का दिया बड़ा मंत्र
ऐसा सोचना है इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का। उनका कहना है कि जब पारंपरिक रणनीति कारगर न हो तो कुछ ग़ैरपारंपरिक तरीके अपनाने चाहिये। इंग्लैंड और बाकी टीमें जिन्होंने पिछले एक साल में भारत का दौरा किया है, उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ा है। नासिर के अनुसार कोहली को रोकने के लिए इंग्लैंड चार हथकंडे अपनाने होंगे और वे हैं:
कोहली को बोर करो, कोहली को राउंड द विकेट बॉलिंग, कोहली पर बाउंसर की बौछार, कोहली के अहंकार से खिलवाड़। नीचे हम दिखा रहे हैं कि नासिर के अनुसार ये चारों नुस्ख़े कैसे आज़माए जा सकते हैं।
नुस्ख़ा नंबर 1 : कोहली को बोर करो
कप्तान मॉर्गन फ़ील्ड का एक साइड भूल जाएं और निशाना ऑफ़ स्टंप से बाहर रखकर राउंड द विकेट बॉलिंग करवाएं। ऐसा करने से एक या दो वाइड बॉल हो सकती हैं लेकिन मॉर्गन को इसकी परवाह नहीं करनी चाहिये।
नुस्ख़ा नंबर 2 : नॉन स्ट्राइक एंड पर रोकों
इस नुस्ख़े के मुताबिक कोहली को नॉन स्ट्राइकर एंड पर ज़्यादा से ज़्यादा रखने की कोशिश करो। इसके लिए दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहे बल्लेबाज़ को पांचवी या छठी बॉल पर एक रन लेने दो या फिर ओवर जब ख़त्म हो रहा हो तो कोहली को घेर लो। ऐसे में कोहली बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर सकते हैं और अपना विकेट खो सकते हैं।