ICC Champions Trophy, India vs Pakistan: जब मैदान में 5 बार भिड़ गए इंडियन और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों का जुनून तमाम हदें पार कर जाता है। ये जुनून सिर्फ क्रिकेट पर्ेमियां तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि इसका असर अक़्कसर दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर भी होता देखा गया है

2007 में पाकिस्तान का भारत दौरा भारतीय ओपनर गौतम गंभीर और पाकिस्तान के शाहिद आफ़रीदी के बीच गालीग़लोच के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। कानपुर वनडे में दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। गंभीर ने आफ़रीदी की बॉल पर चौका लगाया था और तभी दोनों में नोंकझोंक होने लगी। अगली बॉल पर रन लेते समय दोनों में टक्कर हो गई। बस फिर क्या था, दोनों एक दूसरे को गाली देने लगे।
हाल ही मे आफ़रीदी ने इस घटना का ज़िक्र करते हुए कहा भी था कि गंभीर का रवैया दोस्ताना नही है और वे साथ में कॉफ़ी नहीं पी सकते।
ड्रिंक्स पर गंभीर और अकमल की तू तू मैं मैं
2010 में गंभीर एक बार फिर विवादों में आ गए। दांबुला में एशिया कप के एक मैच में गंभीर विकेकीपर कामरान अकमल से भिड़ गए। अकमल ने कैच की ज़ोरदार अपील की थी जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया था। ड्रिंक्स ब्रेक पर दोनों खिलाड़ी भिड़ गए और धोनी को बीच बचाव करना पड़ा। बाद में टीवी इंटरव्यूह में गंभीर ने कहा कि वो अचानक हो गया था। गंभीर ने ब्रॉडकास्टर पर विज्ञापन की जगह ये क्लिप बार बार दिखाने का आरोप भी लगाया था।
हरभजन और शोएब अख़्तर के बीच भिड़ंत