कोहली ने लिया रूट से बैट ड्रॉप का बदला, रन आउट कर कुछ इस तरह दिया सैंडऑफ, देखें वीडियो
सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आखिरकार विराट कोहली ने इंग्लिश कप्तान जो रूट से अपना हिसाब बराबर करने में कामयाब रहे।

रूट 156 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए। इसके दौरान उनके बल्ले से 9 चौके भी निकले। वैसे विराट के इस एक थ्रो ने मैच की पूरी कहानी ही पलट कर रख दी। रूट और बेयरिस्टो की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारतीय गेंदबाजों पर दबाव आ गया था और टीम इंडिया को एक विकेट दरकार थी। ऐसे कोहली ने रूट को वापस भेजकर तीसरा सेशन भारत के नाम करवाया।