1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहाली टेस्ट: अश्विन ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला,19 रन देकर तीन विकेट चटकाए

मोहाली टेस्ट: अश्विन ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला,19 रन देकर तीन विकेट चटकाए

रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में 78 रनों पर चार विकेट चटका डाले।

Ashwin- India TV Hindi
Image Source : PTI Ashwin

मोहाली: रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में 78 रनों पर चार विकेट चटका डाले। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जोए रूट (36) क्रिज पर डटे हुए हैं जबकि गारेथ बैटी को अभी खाता खोलना बाकी है। मेहमान टीम अभी भी भारत से 56 रन पीछे है। अस्विन ने 19 रन देकर इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा।

​खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोमवार को अपने दूसरे दिन के स्कोर 216 रनों पर छह विकेट से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को रविंद्र जडेजा (90) और जयंत यादव (55) ने पहली पारी में 417 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी के आधार पर 134 रनों की बढ़त ले ली थी। अपनी दूसरी

पढ़ें: मोहाली टेस्ट: ...और इस तरह अश्विन ने कपिल देव की बराबरी की

पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को मानमाफिक शुरुआत नहीं मिली और रविचंद्रन अश्विन ने 27 के कुल स्कोर पर कप्तान एलिस्टर कुक (12) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अश्विन ने मोइन अली (5) को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और 39 के कुल स्कोर पर उनकी पारी का अंत किया। जॉन बेयरस्टो (15) भी कुछ खास नहीं कर पाए और जयंत का शिकार बने। अश्विन ने दिन के आखिरी ओवर में बेन स्कोक्स (5) को पवेलियन भेजा।

Latest Cricket News