भारतीय क्रिकेट के 85 साल के इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार किया ये 'विराट' कारनामा
आज दिन यानि 6 दिसंबर की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखी जाएगी क्योंकि विराट एंड कपंनी ने वो कारनामा किया जो भारतीय क्रिकेट के पिछले 85 साल के इतिहास में आजतक नहीं हुआ।

कोहली ने अपनी पहली डबल सेंचुरी जुलाई 2016 में ऐंटिगा टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगाई थी जिसकी संख्या अब 6 हो चुकी है। दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन 243 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बेस्ट स्कोर 235 को भी पीछे छोड़ दिया। टेस्ट में 20 शतक बना चुके कोहली अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक बना चुके हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के 5 दोहरे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा है।