भारत में होने वाले 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के पास मजबूत टीम होगी - मिस्बाह उल हक
भारत में होने वाले 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के पास मजबूत टीम होगी - मिस्बाह उल हक
Bhasha
Published : Sep 07, 2020 11:12 pm IST, Updated : Sep 07, 2020 11:12 pm IST
मिसबाह उल हक ने 2021 टी20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिये उनके पास मजबूत टीम होगी।
Image Source : GETTY IMAGESPakistan will have strong team in 2021 T20 World Cup to be held in India - Misbah ul Haq
कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने 2021 टी20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिये उनके पास मजबूत टीम होगी।
उन्होंने यह भी साफ किया कि विश्व कप की रणनीति में टीम प्रबंधन ने वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों की भूमिकायें सोच रखी है।
मिसबाह ने लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को मजबूत बनाना चाहते हैं और यह गलत धारणा है कि टीम प्रबंधन उन पर दबाव बना रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिये युवाओं को तैयार करने के मकसद से उनके पास काफी समय है।
उन्होंने कहा,‘‘टी20 क्रिकेट में हमारी तैयारियां सही दिशा में जा रही है। हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारे पास युवा गेंदबाज है और हमने सही खिलाड़ियों पर निवेश किया है।’’