गेंद के साथ छेड़छाड़ के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ एक मैच का बैन झेल रहे हैं. ख़बरें तो ये भी हैं कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही कोच डेरेल लेहमैन से इस्तीफ़ा भी मांगा है. बहरहाल, अगर स्मिथ पर एक साल का बैन लगता है तो ये वो 5 खिलाड़ी है कप्तानी के मज़बूत दावेदार माने जा रहे हैं.
टिम पैन
साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच में गेंद के साथ छेड़छाड़ के बाद जब स्मिथ की जगह कप्तानी टिम पैन को सौंपी तो सबको बहुत हैरानी हुई थी. 33 साल के विकेटकीपर टिम का ऐशेझ़ के लिए टीम में सिलेक्शन भी हैरत करने वाला था क्योंकि इसके पहले 6 साल तक गुमनामी के अंधेरे में थे. टिम उम्र के लिहाज़ से वरिष्ठ हैं और शांत के स्वभाव के भी हैं इसलिए कप्तानी उन्हें मिल सकती है. चौथे टेस्ट में अगर उन्होंने टीम को जीत दिलवा दी तो उनका कप्तान बनना पक्का है.
26 साल के ऑलराउंडर मिशल मार्श बॉल और बैट दोनों में अच्छे फॉर्म में हैं. ऐसे में लंबी अवधि के लिए वह कप्तानी के प्रबल दावेदार हो सकते हैं. एक ख़राब दौर के बाद मार्श ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. मिशल पूर्व कोच ज्योफ मार्श के बेटे हैं और उन्हें वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का भी अनुभव है.