बैडमिंटन : सात्विक-अश्विनी थाईलैंड ओपन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में
बैडमिंटन : सात्विक-अश्विनी थाईलैंड ओपन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में
IANS
Published : Jan 22, 2021 03:41 pm IST, Updated : Jan 22, 2021 03:41 pm IST
रैंकीरेड्डी और पोनप्पा सेमीफाइनल में थाईलैंड के डेचापोल पुआवारानुक्रो- सापसिरे ताएराटानाचाई और कोरिया के सुंग ह्यून को और ह्याई वोन इओम के बीच होने वालै मैच की विजेता से भिडेंगी।
Image Source : GETTY IMAGESBadminton: Satwik-Ashwini in mixed doubles semifinals of Thailand Open
बैंकॉक। भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने शुक्रवार को टोयोटा थाईलैंड ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जोड़ी ने मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह की जोड़ी को मात दी।
रैंकीरेड्डी और पोनप्पा सेमीफाइनल में थाईलैंड के डेचापोल पुआवारानुक्रो- सापसिरे ताएराटानाचाई और कोरिया के सुंग ह्यून को और ह्याई वोन इओम के बीच होने वालै मैच की विजेता से भिडेंगी।
वहीं महिला एकल वर्ग में भारत की पीवी. सिंधु थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इसी तरह समीर वर्मा पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आंद्रेस एंटोनसेन से भिड़ेंगे।
पुरुष युगल में रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी के साथ जोड़ी बनाकर मलेशिया के यीव सिन ओंग इ यी टीयो के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उतरेगी।