A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेकर से सचिन तक कम उम्र का जादू

बेकर से सचिन तक कम उम्र का जादू

नयी दिल्ली: खेल की दुनियां में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में स्टारडम हासिल कर लिया। खेल में आवश्यकता होती है स्फ़ूर्ती और एनर्जी की जिसका इन खिलाड़ियों ने भरपूर फ़ायदा

जॉन मैक्नरो (टेनिस)

जॉन मैक्नरो ने 18 साल की उम्र में 1977 में फ़्रेंच ओपन मिश्रित युगत खिताब जीता था। उसी साल वह विंबलडन के सेमी फ़ाइनल में पहुंचे लेकिन जिमी कोनर्स से हार गए। दो साल बाद 1979 में उन्होंने अपना पहला ग्रेंड स्लेम यूएस ओपन जीता।

बोरिस बेकर (टेनिस)

जर्मनी के बोरिस बेकर जब 1985 में विंबलडन जीता था तब वह 17 साल 227 दिन के थे। वह पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें कोई वरीयता नहीं मिली हुई थी। विंबलडन टीतने वाले वह पहले जर्मन खिलाड़ी थे।