एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: मैरीकॉम ने जीता गोल्ड मेडल
भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मैरी कॉम ने 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया की हयांग मि किम को मात देकर सोना जीता।
