Tokyo Olympic : पहले दौर में उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से भिड़ेंगे सुमित नागल
Tokyo Olympic : पहले दौर में उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से भिड़ेंगे सुमित नागल
Bhasha
Published : Jul 22, 2021 11:01 am IST, Updated : Jul 22, 2021 11:01 am IST
गुरूवार को निकाले गए ड्रॉ के अनुसार पहले दौर में उनका सामना निचली रैंकिंग वाले इस्तोमिन से होगा।
Image Source : TWITTER/SUMIT NAGALSumit Nagal
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल टोक्यो ओलंपिक मेंस सिंगल्स के पहले दौर में उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से खेलेंगे। बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने के बाद नागल ने पिछले सप्ताह ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।
गुरूवार को निकाले गए ड्रॉ के अनुसार पहले दौर में उनका सामना निचली रैंकिंग वाले इस्तोमिन से होगा।
विश्व रैंकिंग में 160वें स्थान पर काबिज नागल अगले दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव से खेल सकते हैं जो पहले दौर में अलेक्जेंडर बुबलिक का सामना करेंगे।