A
Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुर: प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य हेतु मुसलमानों ने दरगाह में चढ़ाई चादर, मांगी लंबी उम्र की दुआ

जौनपुर: प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य हेतु मुसलमानों ने दरगाह में चढ़ाई चादर, मांगी लंबी उम्र की दुआ

दरगाह में चादर चढ़ाने वाले लोगों ने कहा कि प्रेमानंद महाराज किशोरी जी सदैव मानवता और इंसानियत का पैगाम देते रहे हैं। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। इसलिए उनकी कुशलता के लिए दुआ की।

premanand maharaj chadar- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT प्रेमानंद महाराज के लिए चढ़ाई चादर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार शाम को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर प्रेमानंद महाराज की लंबी उम्र की दुआ मांगी। शहर की प्राचीन और प्रसिद्ध दरगाह हजरत हमजा चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह पर एक अनोखा धार्मिक-सामाजिक नजारा देखने को मिला। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज किशोरी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दरगाह पर चादरपोशी की गई।

कार्यक्रम के बाद अरशद कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष मरकजी सीरत कमेटी जौनपुर, ने कहा कि “शिराज-ए-हिंद जौनपुर की सरजमीं हमेशा से ही गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करती आई है। यहां हर धर्म, हर मजहब के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं।”

धर्म कोई दीवार नहीं, प्रेम का पुल

अरशद कुरैशी ने आगे कहा कि “प्रेमानंद महाराज किशोरी जी सदैव मानवता और इंसानियत का पैगाम देते रहे हैं। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। आज उनकी कुशलता के लिए दुआ करके हमने इस संदेश को और मजबूत किया कि धर्म कोई दीवार नहीं, बल्कि प्रेम का पुल है।” दरगाह परिसर में इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी यही कामना की कि प्रेमानंद महाराज शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से समाज में प्रेम, एकता और सेवा का संदेश देने के अपने मिशन को आगे बढ़ाएं।

प्रेमानंद महाराज के लिए मांगी दुआ

इस मौके पर दरगाह के खादिम शमशेर कुरैशी, विशाल खत्री, अमन कुरैशी सहित कई स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। दरगाह पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की दुआ मांगी। हालांकि, नौ अक्टूबर को मथुरा पुलिस ने साफ किया था कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत पूरी तरह से ठीक है। उनके बारे में अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(जौनपुर से सुधाकर शुक्ला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दिवाली से पहले 2 सगे भाइयों की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार; तीन घायल

यूपी के कौशांबी में हैरान कर देने वाला मामला, मां ने बेटे का अपहरण कर अपने पिता से मांगी फिरौती