1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिवाली से पहले 2 सगे भाइयों की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार; तीन घायल

दिवाली से पहले 2 सगे भाइयों की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार; तीन घायल

 Published : Oct 17, 2025 09:32 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 09:32 am IST

दीवाली से पहले हुए इस हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक अपने परिवार के लिए कमाने वाले थे। सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

road accident- India TV Hindi
सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PIXABAY

यूपी के पीलीभीत जिले के गजरौला कलां क्षेत्र में गुरुवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से उस पर सवार दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात गजरौला कलां थाना क्षेत्र के पटपुर गांव के पास एक कार अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। उसने बताया कि इस हादसे में कार सवार शिवकुमार (32) एवं उसके भाई रूपलाल (50) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीवाली से पहले बुझ गए घर के 2 चिराग

कार सवार सभी लोग जमुनिया से अपने गांव अजीतपुर पटपुरा लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। इससे वह सभी कार में फंस गए। हादसे को देख आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला, जिनमें शिवकुमार और रूपलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खेमकरन, छत्रपाल और हेमनाथ गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

दीवाली से पहले हुए इस हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक अपने परिवार के लिए कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कार की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

Video: बाड़मेर में हादसे का शिकार हुए चार युवक, ट्रेलर से भिड़ंत के बाद कार में जिंदा जलकर हुई मौत; एक घायल

Accident Video: 15 साल की बच्ची ने दीवार में घुसा दी कार, हादसे का लाइव वीडियो देख कांप जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।