1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: बाड़मेर में हादसे का शिकार हुए चार युवक, ट्रेलर से भिड़ंत के बाद कार में जिंदा जलकर हुई मौत; एक घायल

Video: बाड़मेर में हादसे का शिकार हुए चार युवक, ट्रेलर से भिड़ंत के बाद कार में जिंदा जलकर हुई मौत; एक घायल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 16, 2025 10:32 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 10:32 am IST

Barmer Road Accident Video: बाड़मेर में हुए एक भीषण हादसे में चार युवकों की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। ये हादसा सड़ा गांव के पास मेघा हाइवे पर हुआ जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

barmer road accident, trailer scorpio collision barmer , barmer accident video, barmer accident late- India TV Hindi
जलते वाहन और दिवंगत युवक। Image Source : INDIA TV

Barmer Road Accident Video: राजस्थान के बाड़मेर में स्थित सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास मेघा हाइवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हुई। देर रात हुए इस हादसे में कार में मौजूद चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कॉर्पियो में सवार चार लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।

शवों की पहचान मुश्किल

मेघा हाइवे पर हुए इस हादसे में दिवंगत युवकों की पहचान गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के डाबड़ गांव निवासी मोहन सिंह, शंभू सिंह, पांचा राम देवासी और प्रकाश मेघवाल के रूप में हुई है। हालांकि कार में शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि पहचान मुश्किल हो रही है। ऐसे में जिला अस्पताल बालोतरा की मोर्चरी में चारों शवों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र में शोक और गम का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। 

जैसलमेर अग्निकांड के बाद दूसरा बड़ा हादसा 

हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर निजी बस में आग लगने से 21 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया गया था कि, बस में कुल 57 यात्री सवार थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि, आग इतनी भयंकर थी कि कई शव पूरी तरह से जल चुके थे, जिनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। उस भीषण घटना के बाद बाड़मेर में हुआ हादसा दूसरी सबसे बड़ी घटना है। 

ये भी पढ़ें

गजब टोपीबाज है बंदा ! फूड डिलीवरी एप में कमियां निकालकर 2 साल तक फ्री में खाया खाना, कंपनी को लगाया 21 लाख का चूना
 

Accident Video: 15 साल की बच्ची ने दीवार में घुसा दी कार, हादसे का लाइव वीडियो देख कांप जाएंगे 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।