गाड़ी पर AMBULANCE उल्टे अक्षर में क्यों लिखा होता है, हर किसी को जरूर पता होना चाहिए
Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह की चीजों से जुड़े अनोखे फैक्ट्स खूब पढ़े होंगे। मगर आज हम आपको बताने वाले हैं कि, गाड़ी पर Ambulance उल्टे अक्षर में क्यों लिखा होता है ?
Amazing Facts : जब भी घर पर किसी स्वजन को गंभीर चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता होती है तो सबसे पहले एंबुलेंस को बुलाने का काम किया जाता है। एम्बुलेंस त्वरित पूर्व-अस्पताल सेवाएं प्रदान करती हैं, जिससे गंभीर स्थिति में आपातकालीन स्थिति में पहुंचने में लगने वाला समय कम हो जाता है। ये सुनिश्चित करती हैं कि सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को बिना देरी किए सहायता मिले। एंबुलेंस की गाड़ियां जिस समय सड़क से गुजरती हैं उस वक्त बाकी के वाहन उसे तुरंत रास्ता देते हैं मगर क्या आपने कभी उस पर लिखे शब्दों पर गौर किया है। जब आप एंबुलेंस पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि उस Ambulance उल्टे अक्षर में लिखा होता है। आखिर ऐसा क्यों है आज हम आपकेा इसके बारे में ही बताने वाले हैं।
वैन को ही क्यों बनाया जाता है एंबुलेंस
वैन (Van) को एम्बुलेंस के रूप में इसलिए चुना जाता है क्योंकि इसमें मरीजों को लेटने के लिए पर्याप्त जगह होती है, स्ट्रेचर आसानी से आ जाता है और मेडिकल उपकरण रखने की जगह होती है। वैन की कॉम्पैक्ट बनावट उन्हें भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों और तंग गलियों में चलाने के लिए अधिक फुर्तीला बनाती है, जिससे मरीज को अस्पताल तक तेजी से पहुंचाया जा सकता है। साधारण वैन को आसानी से मेडिकल कैबिनेट, ऑक्सीजन सिलेंडर और स्ट्रेचर माउंट के साथ एम्बुलेंस में बदला जा सकता है। वैन, ट्रक या बड़ी गाड़ियों की तुलना में आसानी से मुड़ सकती हैं और ट्रैफिक से जल्दी निकल सकती हैं।
गाड़ी पर AMBULANCE उल्टे अक्षरों में ही क्यों लिखा होता है
एम्बुलेंस पर AMBULANCE शब्द उल्टा इसलिए लिखा जाता है ताकि आगे चल रहे वाहन का ड्राइवर अपने रियर-व्यू मिरर में इसे सीधा पढ़ सके। यह उल्टा लेखन (ECNALUBMA) एम्बुलेंस को तुरंत पहचानने और रास्ता देने में मदद करता है। लाल रंग को इसलिए चुना जाता है क्योंकि यह दूर से ही आसानी से दिखाई देता है और आपातकालीन स्थिति का संकेत देता है।
एंबुलेंस पऱ + का निशान क्यों बना होता है
एंबुलेंस पर बना '+' (प्लस) का निशान रेड क्रॉस का प्रतीक है, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता को दर्शाता है। यह चिन्ह दूर से आसानी से पहचाने जाने योग्य है और यह बताता है कि वाहन में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यह चिन्ह स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार और जीवन बचाने का प्रतीक भी माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता है; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर
