रेलवे ट्रैक पर T/P और T/G के बोर्ड क्यों लगे होते हैं, आज जान लीजिए वजह; नहीं तो पछतांएगे
Railway Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने भारतीय रेलवे से जुड़े कई तरह के अनोखे और अनसुने फैक्ट पढ़े होंगे। आज हम आपको एक ऐसा ही रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

Railway Interesting Facts: भारतीय ट्रेनों में सफर करते समय आपने गौर किया होगा कि रेलवे ट्रैक पर कई तरह के बोर्ड लगे होते हैं। ऐसे बोर्ड्स पर अनोखे और अजीब कोड्स लगे होते हैं। इन कोड्स को डिकोड करते समय कई बार पैसेंजर्स की यात्रा भी पूरी हो जाती है मगर उनको उसके बारे में पता नहीं चल पाता है। ऐसे ही बोर्ड पर लगे एक कोड के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। क्या आपको पता है कि, रेलवे ट्रैक के किनारे लगे बोर्ड्स पर T/P और T/G क्यों लिखा होता है ? यदि आपको इसके बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।
भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण
गौरतलब है कि, भारतीय रेलवे इन दिनों अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है। इस आधुनिकीकरण के अंतर्गत वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का संचालन भी शामिल है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे के विस्तार, विद्युतीकरण (लगभग 96.59% ब्रॉड गेज विद्युतीकृत), प्रौद्योगिकी एकीकरण (जैसे कवच, ई-ऑफिस), और 'पीएम गतिशक्ति' के तहत मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। रेलवे के क्षेत्र में लगातार हो रही गगनचुम्बी तरक्की के कारण ही भारतीय रेलवे विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में शुमार हो चुका है।
रेलवे में बोर्ड का महत्व
भारतीय रेलवे यात्रियों की सहूलियत के लिए कई तरह के संकेतक यानी बोर्ड लगा देता है। ऐसे बोर्ड्स पर रेलवे कई तरह के कोड लिखता है जिनके माध्यम से यात्रियों को कुछ न कुछ जानकारी मिलती ही रहती है। इन बोर्ड्स का महत्व केवल पैसेंजर्स तक ही सीमित नहीं है बल्कि लोको पायलट्स के लिए भी इन बोर्ड्स लिखी जानकारी उपयोगी होती है। मसलन, रेलवे ट्रैक पर सी/फा और W/L लिखा होना। इसमें सी/फा ट्रेन के लोको पायलट को संकेत देता है कि, 'आगे फाटक है सीटी बजाओ।' ऐसे ही कुछ और भी कोड हैं जिन्हें लोग समझ नहीं पाते हैं।
रेलवे ट्रैक पर T/P का बोर्ड क्यों लगाते हैं
T/P का फुल फॉर्म Termination of Passenger speed) है। यह बोर्ड पैसेंजर ट्रेनों के ड्राइवरों को संकेत देता है कि जिस जगह पर उन्हें गति धीमी करनी थी, वह क्षेत्र अब समाप्त हो गया है, और वे सामान्य गति पर आ सकते हैं।
रेलवे ट्रैक पर T/G का बोर्ड क्यों लगाते हैं
T/G का फुल फॉर्म Termination of Goods speed है। यह बोर्ड मालगाड़ी के लोको पायलट को संकेत देता है कि गति प्रतिबंध खत्म हो गया है और अब वे ट्रेन को पूरी गति से चला सकते हैं।
बोर्ड क्यों लगाए जाते हैं
गौरतलब है कि, जब ट्रैक पर कोई इंजीनियरिंग कार्य, मरम्मत या कोई अन्य बाधा होती है, तो उस जगह से पहले एक चेतावनी बोर्ड (जैसे स्पीड इंडिकेटर) लगाया जाता है, जो लोको पायलट को ट्रेन की गति कम करने के लिए कहता है। T/P और T/G बोर्ड उस अंतिम बिंदु को चिह्नित करते हैं, जिसके बाद लोको पायलट को गति कम करने की आवश्यकता नहीं होती और वे सामान्य गति पर लौट सकते हैं, जिससे सुरक्षा बनी रहती है और यात्रा सुचारू होती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दुनिया का इकलौता देश, जहां एक साल में 13 महीने होते हैं; इनका कैलेंडर देखकर दिमाग घूम जाएगा