Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इथियोपिया में अभी कितना AQI है, प्रदूषण दिल्ली से ज्यादा या कम; सच्चाई सुनकर हिल जाएंगे शर्त लगा लीजिए

इथियोपिया में अभी कितना AQI है, प्रदूषण दिल्ली से ज्यादा या कम; सच्चाई सुनकर हिल जाएंगे शर्त लगा लीजिए

Written By: Shaswat Gupta Published : Dec 17, 2025 08:39 am IST, Updated : Dec 17, 2025 08:39 am IST

Ethiopia Interesting Facts: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत कई अन्य प्रदेशों में प्रदूषण पूरे चरम पर है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इथियोपिया का क्या हाल है ? क्या वहां का AQI दिल्ली से खतरनाक स्थिति में है या बेहतर ? आइए जानते हैं:

AQI in Ethiopia, AQI in Ethiopia LIVE, AQI in Delhi-NCR, Delhi NCR AQI Live, Delhi Pollution News, D- India TV Hindi
Image Source : AQI.IN इथियोपिया। (प्रतीकात्मक फोटो)

Ethiopia Interesting Facts: भारत की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को भी बहुत खराब श्रेणी रही। तेज हवाओं और कोहरे के छंटने से तीन दिनों बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी से अब बहुत खराब श्रेणी में आ गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे एक अफ्रीकी देश इथियोपिया में प्रदूषण का क्या हाल है आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। वैसे आपको बता दें कि, हाल ही में इथियोपिया में एक ज्वालामुखी 10,000 वर्षों में पहली बार फटा है, जिससे आसमान में घना धुआं और राख के गुबार उठे और हजारों मील दूर भारत में हवाई यात्रा प्रभावित हुई। 

इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट 

नवंबर 2025 के अंत में इथियोपिया का हायली गुब्बी ज्वालामुखी लगभग 10,000 वर्षों के बाद फट गया, जिससे लाल सागर के पार राख के विशाल गुबार फैल गए। जो यमन, ओमान, पाकिस्तान और भारत को प्रभावित करते हुए उड़ानों में व्यवधान उत्पन्न करते दिखे। उस समय ये दावा किया गया था कि, इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट का असर दिल्ली तक देखने को मिल सकता है। 

AQI in Ethiopia, AQI in Ethiopia LIVE, AQI in Delhi-NCR, Delhi NCR AQI Live, Delhi Pollution News, D
Image Source : APइथियोपिया में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट।

दिल्ली का AQI कितना है  

समाचार एजेंसी पीटीआई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के हवाले से बताया कि, मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 रहा। दिल्ली में 39 निगरानी केंद्रों में से केवल मुंडका केंद्र में ही AQI 407 रहा जो, गंभीर श्रेणी में आता है, जबकि 35 केंद्रों में AQI बेहद खराब और तीन केंद्रों में खराब रहा। इसके अलावा अगर बुधवार की बात करें तो aqi.in के मुताबिक, दिल्ली में AQI 343 दर्ज किया गया। 

AQI in Ethiopia, AQI in Ethiopia LIVE, AQI in Delhi-NCR, Delhi NCR AQI Live, Delhi Pollution News, D
Image Source : AQI.INदिल्ली का AQI.

कितने त​क बेहतर होता है AQI 

Central Pollution Control Board यानी CPCB के मानकों के अनुसार AQI को इस प्रकार से वर्गीकृत किया गया है: 

  • 0-50: अच्छा
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बहुत खराब
  • 401-500: गंभीर

इथियोपिया की जलवायु

इथियोपिया की स्थलाकृति काफी नाटकीय है। यहां ऊंचे-ऊंचे पर्वत और अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे निचला स्थान दोनों स्थित हैं। मध्य उच्चभूमि में समशीतोष्ण (न बहुत ज्यादा गर्मी और न बहुत ज्यादा सर्दी) जलवायु है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के निचले हिस्से अधिक गर्म और शुष्क होते हैं। पश्चिमी निचले इलाकों में जलवायु गर्म और आर्द्र है। 

इथियोपिया में प्रदूषण ज्यादा या कम 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इथियोपिया में प्रदूषण काफी ज्यादा बताया जाता है। घरेलू वायु प्रदूषण और शहरों में बाहरी वायु प्रदूषण के कारण, जहां लाखों लोग बायोमास ईंधन (लकड़ी, गोबर) पर निर्भर हैं। इससे PM2.5 और CO जैसे हानिकारक कण हवा में घुलते हैं और अदीस अबाबा जैसे शहरों में प्रदूषण का स्तर संवेदनशील समूहों के लिए अस्वास्थ्यकर रहता है।  

इथियोपिया में अभी कितना AQI है

aqi.in पर जब इथियोपिया का वायु गुणवत्ता सूचकांक देखा गया तो पता चला कि वहां की स्थिति काफी बेहतर है।

AQI in Ethiopia, AQI in Ethiopia LIVE, AQI in Delhi-NCR, Delhi NCR AQI Live, Delhi Pollution News, D
Image Source : AQI.INइथियोपिया का AQI.

अफ्रीकी देश इथियोपिया का AQI 19 बताया गया जो कि अच्छी श्रेणी में आता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
सऊदी अरब में इस ​समय कितना AQI है, हालात दिल्ली से खतरनाक या बेहतर; जवाब सुनकर दिमाग हिल जाएगा

दुनिया का इकलौता देश, जहां एक साल में 13 महीने होते हैं; इनका कैलेंडर देखकर दिमाग घूम जाएगा 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement