1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान के साथ सबंधों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका ने विधेयक पारित किया

ताइवान के साथ सबंधों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका ने विधेयक पारित किया

अमेरिकी सीनेट में ताइवान के साथ संबंधों को बढ़ावा देने वाले एक विधेयक के पारित होने के बाद चीन ने अमेरिका के समक्ष आधिकारिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराते हुए नाराजगी प्रकट की है।

US passes bill to promote relations with Taiwan- India TV Hindi
US passes bill to promote relations with Taiwan

बीजिंग: अमेरिकी सीनेट में ताइवान के साथ संबंधों को बढ़ावा देने वाले एक विधेयक के पारित होने के बाद चीन ने अमेरिका के समक्ष आधिकारिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराते हुए नाराजगी प्रकट की है। अमेरिका और ताइवान के बीच सभी स्तरों पर यात्रा को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी सीनेट ने ताइवान यात्रा कानून पारित किया है। (मिस्र: आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई में 13 आतंकियों समेत दो सैन्य अधिकारियों की मौत )

विधेयक में कहा गया है कि अमेरिका की यह नीति होनी चाहिए कि ताइवान के उच्च स्तर के अधिकारी अमेरिका आएं, अमेरिकी अधिकारियों से मिलें और देश में कारोबार करें। अमेरिका ने ‘एक चीन’ के तहत बीजिंग में कम्यूनिस्ट शासकों को मान्यता देते हुए 1979 में ताइवान से औपचारिक राजनयिक संबंध खत्म कर दिया था।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि नये विधेयक का प्रावधान बाध्यकारी नहीं है लेकिन यह एक चीन के सिद्धांत का सरासर उल्लंघन करता है । हुआ ने कहा, ‘‘चीन ने कड़ा विरोध जताया है और औपचारिक रूप से इसका विरोध किया गया है।’’

Latest World News