क्वीन एलिजाबेथ ने ब्रेग्जिट विधेयक को दी मंजूरी, यूरोपीय संघ से बाहर निकलेगा ब्रिटेन
क्वीन एलिजाबेथ ने ब्रेग्जिट विधेयक को दी मंजूरी, यूरोपीय संघ से बाहर निकलेगा ब्रिटेन
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 23, 2020 10:07 pm IST, Updated : Jan 23, 2020 10:07 pm IST
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने की व्यवस्था प्रदान करने वाले ऐतिहासिक विधेयक को औपचारिक मंजूरी दे दी।
क्वीन एलिजाबेथ ने ब्रेग्जिट विधेयक को दी मंजूरी, यूरोपीय संघ से बाहर निकलेगा ब्रिटेन
लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने की व्यवस्था प्रदान करने वाले ऐतिहासिक विधेयक को औपचारिक मंजूरी दे दी। ब्रिटेन इस महीने के अंत में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने वाला है। ब्रेग्जिट सचिव स्टीव बर्कले ने ट्विटर पर बताया कि महारानी ने ब्रेग्जिट विधेयक को मंजूरी दे दी जिसके बाद वह ब्रेग्जिट कानून बन गया। यह कानून 31 जनवरी को ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर निकलने में सक्षम बनाता है।