प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जी-20 देशों से वैश्विक चुनौतियों पर आम सहमति बनाने और भू-राजनीतिक तनावों पर मतभेदों के कारण समग्र सहयोग को प्रभावित नहीं होने देने का आह्वान किया।
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि आज ताज पैलेस में डिनर के साथ ही जी20 देशों के विदेश मंत्रियों के इस सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
हरियाणा के गुरुग्राम में G20 मेहमानों के स्वागत के लिए सड़क किनारे फूल के गमले सजाकर रखे गए थे, लेकिन कथित तौर पर मनमोहन उन गमलों को अपनी लग्जरी SUV किया कार्निवल में लादकर चलते बने।
गुरुग्राम में होने वाली G20 बैठक से पहले हो रहे सौंदर्यीकरण के चलते 2 लोग फूल के गमले चोरी करते नज़र आए। वीडियो वायरल हुआ।
अमेरिकी अधिकारी नैन्सी जैक्सन ने कहा है कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है और भारत-अमेरिका संबंध सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं। नैन्सी सिलिकॉन वेली की यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के नेताओं एवं स्थानीय भारतीय पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।
भारत में जी-20 की बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है। देश में वर्ष भर में करीब 200 बैठकों होनी हैं। आगामी 24 फरवरी को होने वाली जी-20 की सबसे महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने वित्त मंत्री सीतारमण बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई हैं।
इस खास दिन पर G20 के विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। यह शिव बारात G20 स्पेशल होगा। इसे काशी कार्निवल कहा जा रहा है। यह बारात शनिवार यानी 18 फरवरी की सुबह 7.30 बजे निकलेगा और रात 12 बजे तक यह यात्रा जयमाल रस्म के साथ ही खत्म होगी।
बुधवार को पुरातत्व अधीक्षक राजकुमार पटेल ने बताया की संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी मेहमानों के लिए 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल आम लोगों के लिए पूरे दिन बंद रखा जाएगा।
जलवायु परिवर्तन से पैदा हुए पर्यावरण के खतरे के मद्देनजर जी-20 सम्मेलन में भूमि संरक्षण और संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल भारत के लिए दो अहम मुद्दे होंगे। भूमि क्षरण, जैव विविधता की हानि, समुद्री प्रदूषण, मैंग्रोव व कोरल रीफ का संरक्षण, संसाधानों का अति उपयोग और कूड़े के निस्तारण में खामी वे अहम पर्यावरण चिंताएं हैं।
G-20 Delegates Performed Folk Dance in Pune: महाराष्ट्र के पुणे में जी-20 सम्मेलन में शामिल होने आए विदेशियों का दिल भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर मचल पड़ा। लिहाजा G20 के कई प्रतिनिधियों ने भारतीय कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर देर तक झूमते देखे गए। ढोल, नगाड़ों की थाप ने विदेशी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर डाला।
एशिया से लेकर यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका तक मंदी की मार है। महंगाई से जनता बेहाल हो रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में पूरी दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीद है। जो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) पाकिस्तान की कर्ज न लौटा पाने की क्षमता को भांपकर उसे फूटी कौड़ी देने को तैयार नहीं है,वही आइएमएफ भारत को दुनिया की उम्मीद बता रहा।
G-7 Countries: जी-7 देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि वह भारत की जी-20 अध्यक्षता का समर्थन करता है। भारत ने एक दिसंबर से औपचारिक तौर पर अध्यक्षता संभाली है।
भारत जी 20 प्रतिनिधियों को सदियों पुरानी अपनी स्थापत्य विरासत को दिखाने के लिये दिसंबर के मध्य से कई एएसआई संरक्षित स्थलों की सैर कराएगा और उनके लिये रात्रिभोज का आयोजन करेगा।
India G-20 Presidency: उन्होंने कहा कि जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत वर्ष के लिए एजेंडा निर्धारित करेगा, विषयों और ध्यान देने योग्य क्षेत्रों की पहचान करेगा, चर्चाएं आयोजित करेगा और परिणामों का दस्तावेजीकरण करेगा।
US India G-20 Presidency: भारत अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाला है। इसे लेकर अमेरिका ने कहा है कि वह उत्साहित है। उसने कहा है कि वह मौजूदा खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों समेत कई मुद्दे उठाएगा।