1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जी-20 की अध्यक्षता से दुनिया में बढ़ेगी भारत की धाक, अमेरिका ने खुलकर की तारीफ

जी-20 की अध्यक्षता से दुनिया में बढ़ेगी भारत की धाक, अमेरिका ने खुलकर की तारीफ

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 27, 2023 11:19 am IST,  Updated : Feb 27, 2023 11:19 am IST

अमेरिकी अधिकारी नैन्सी जैक्सन ने कहा है कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है और भारत-अमेरिका संबंध सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं। नैन्सी सिलिकॉन वेली की यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के नेताओं एवं स्थानीय भारतीय पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।

जी-20 की अध्यक्षता से दुनिया में बढ़ेगी भारत की धाक: US- India TV Hindi
जी-20 की अध्यक्षता से दुनिया में बढ़ेगी भारत की धाक: US Image Source : FILE

America on India: अमेरिका ने एक बार फिर भारत की प्रशंसा की है। क्षेत्रीय नेताओं और भारतीय मीडिया के पत्रकारों से बातचीत करते हुए, दक्षिण और मध्य एशिया के उप सहायक विदेश मंत्री नैन्सी इजो जैक्सन ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जी 20 में भारत की अध्यक्षता से इस देश को वैश्विक विकास को तेज करने में मदद मिलेगी।

जैक्सन ने कहा है कि वैश्विम मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है और भारत-अमेरिका संबंध सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं। दक्षिण एवं नैन्सी जैक्सन ने पिछले सप्ताह सिलिकॉन वेली की यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के नेताओं एवं स्थानीय भारतीय पत्रकारों से कहा कि जी-20 की भारत की अध्यक्षता से देश को हर क्षेत्र में तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी। भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी। जैक्सन ने कहा, जब हम जी-20 में भारत की अध्यक्षता को देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

भारत-अमेरिका संबंध भी लगातार बढ़ रहे हैं। यह संवाद कार्यक्रम एशियाई अमेरिकी, मूल हवाई वासी और प्रशांत द्वीप के लोगों पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय जैन भुटोरिया ने आयोजित किया था। इसमें विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात की, उन्हें भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में जानकारी दी और अमेरिका में भारतीय समुदाय के महत्व को रेखांकित किया। 

बातचीत के दौरान जैक्सन ने उस भूमिका का जिक्र किया, जो भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से जी-20 देशों के अध्यक्ष के रूप में निभा रहा है। उन्होंने भारत में वीजा प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए विदेश विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी प्रकाश डाला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश