1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Audi ने 79 लाख रुपए कीमत वाली एस5 स्पोर्टबैक लॉन्च की

Audi ने 79 लाख रुपए कीमत वाली एस5 स्पोर्टबैक लॉन्च की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 22, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 11:21 pm IST

लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने सोमवार को भारत में नई ऑडी एस 5 स्पोर्टबैक लॉन्च की, जिसकी कीमत 79.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी के अनुसार, नई 2021 एस 5 स्पोर्टबैक कार में एक 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो, वी6 पेट्रोल इंजन मिलता है।

Audi ने 79 लाख रुपए कीमत वाली एस5 स्पोर्टबैक लॉन्च की- India TV Hindi
Audi ने 79 लाख रुपए कीमत वाली एस5 स्पोर्टबैक लॉन्च की Image Source : AUDI

मुंबई: लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने सोमवार को भारत में नई ऑडी एस 5 स्पोर्टबैक लॉन्च की, जिसकी कीमत 79.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी के अनुसार, नई 2021 एस 5 स्पोर्टबैक कार में एक 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो, वी6 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 354 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्प में 8-स्पीड टिपट्रॉनिक गियरबॉक्स शामिल है, जो कार के सभी चार पहियों में पावर भेजता है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "ऑडी एस 5 स्पोर्टबैक, इस साल का दूसरा उत्पाद लॉन्च हो गया है।" उन्होंने कहा कि ऑडी एस 5 स्पोर्टबैक के लॉन्च होने के साथ यह देश में कंपनी की कारों के पोर्टफोलियो को और मजबूती प्रदान करेगी।

चार दरवाजों वाले स्पोर्ट्स कूप को सीबीयू रूट के जरिए भारत लाया जा रहा है। यह 4.8 सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ऑडी इंडिया के प्रमुख ने कहा, "टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी हमारी बिक्री बढ़ रही है और हम उम्मीद करते हैं कि साल के दौरान इसे और आगे बढ़ाएंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा