1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कपल्स के पास जरूर होने चाहिए ये 6 वित्तीय दस्तावेज, आते हैं बहुत काम

कपल्स के पास जरूर होने चाहिए ये 6 वित्तीय दस्तावेज, आते हैं बहुत काम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 14, 2024 06:00 am IST,  Updated : Dec 14, 2024 10:20 am IST

कपल्स के पास एक जॉइंट बैंक अकाउंट होना चाहिए। जॉइंट अकाउंट से आप अपने घरेलू खर्चों और फाइनेंशियल गोल्स को बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं। जॉइंट बैंक अकाउंट में नियम और शर्तें स्पष्ट होनी चाहिए।

फाइनेंशियल टिप्स- India TV Hindi
फाइनेंशियल टिप्स Image Source : PIXABAY

कुछ ऐसे फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स हैं, जो कपल्स के पास जरूर होने चाहिए। आप शादी कर रहे हैं, शादी करने का सोच रहे हैं या लिव इन में रह रहे हैं, तो आपको इनके बारे में जरूर जागरुक रहने की जरूरत है। ये दस्तावेज आपको वित्तीय रूप से स्थिरता देंगे। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कपल्स को साथ मिलकर फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि कपल्स के पास कौन-कौन से वित्तीय डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज

कपल्स के पास लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज जरूर होनी चाहिए। आप सेप्रेट या जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज खरीद सकते हैं। किसी भी अनहोनी पर यह आपके पार्टनर की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। अपनी वित्तीय स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों में किसी भी बदलाव को एडजस्ट करने के लिए अपनी पॉलिसीज का समय-समय पर रिव्यू करते रहें और उन्हें अपडेट करना ना भूलें।

जॉइंट बैंक अकाउंट एग्रीमेंट

कपल्स के पास एक जॉइंट बैंक अकाउंट होना चाहिए। जॉइंट अकाउंट से आप अपने घरेलू खर्चों और फाइनेंशियल गोल्स को बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं। जॉइंट बैंक अकाउंट में नियम और शर्तें स्पष्ट होनी चाहिए, जिनमें दोनों मेंबर के अधिकार और जिम्मेदारियां हों। भविष्य में किसी भी संभाावित संघर्ष से बचने के लिए इस एग्रीमेंट को अच्छी तरह पढ़ना और समझना जरूरी है।

मैरिज सर्टिफिकेट

भारत में कपल्स के लिए मैरिज सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह आपके विवाह को कानूनी रूप से मान्य करता है और आपकी पार्टनरशिप के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। यह विभिन्न वित्तीय लेनदेन में भी काम आता है। जिनमें जॉइंट लोन, बीमा पॉलिसियों के लिए आवेदन करना या संयुक्त खाते खोलना शामिल है।

वसीयतनामा

एक कपल के पास वसीयतनामा भी होना जरूरी है। यह कानूनी दस्तावेज बताता है कि आपकी मृत्यु की स्थिति में आपकी संपत्ति और पैसा किसे मिलेगा। एक अच्छी तरह से तैयार की गई वसीयत के साथ दोनों साथी यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनकी इच्छाओं का सम्मान किया जाए और उनके प्रियजनों की देखभाल की जाए।

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स

अगर आप दोनों ने साथ में कोई प्रॉपर्टी खरीदी है, तो सभी प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को रखें। इनमें खरीद एग्रीमेंट, टाइटल डीड्स, लोन डॉक्यूमेंट्स और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स शामिल हैं। ये डॉक्यूमेंट्स ना सिर्फ स्वामित्व का प्रमाण हैं, बल्कि प्रॉपर्टी ट्रांसफर, लोन्स और लीगल मेटर्स में भी जरूरी होते हैं।

टैक्स रिटर्न्स

कपल्स के लिए टैक्स रिटर्न और फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। ये दस्तावेज आयकर रिटर्न सही ढंग से दाखिल करने और कर कानूनों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इन दस्तावेजों से आपकी फाइनेंशिल हेल्थ की स्पष्ट तस्वीर भी पता चलती है। ये फाइनेंशियल प्लानिंग और लोन लेने में उपयोगी हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा