1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. पेट्रोल कार के रेट में मिलेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, बस 2 साल करें इंतजार!

पेट्रोल कार के रेट में मिलेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, बस 2 साल करें इंतजार!

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 08, 2021 07:48 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 08:02 pm IST

उन्होनें कहा कि इलेक्ट्रिक कार पर जीएसटी महज 5 फीसदी है, जबकि पेट्रोल वाहनों पर यह काफी ज्यादा है। उन्होनें कहा कि इलेक्ट्रिक कार की कीमत ज्यादा होने के पीछे लिथियम बैटरी की कीमत का ज्यादा होना है।

पेट्रोल कार के रेट में मिलेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, बस 2 साल करें इंतजार!- India TV Hindi
पेट्रोल कार के रेट में मिलेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, बस 2 साल करें इंतजार! Image Source : PTI

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कार लोग इस कारण कम खरीद पर रहे है क्योंकि उनकी कीमत पेट्रोल कार के मुकाबले कही ज्यादा है। ऐसे में एक अच्छी खबर यह आई है कि अगले 2 साल में इलेक्ट्रिक गाड़िया पेट्रोल वाहन के दाम में मिलने लगेगी, ऐसा भरोसा केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने जताया है। सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन नाम की संस्था की ओर से आयोजित वेबिनार में नितिन गडकरी ने यह बात कही। गडकरी की मानें तो अगले 2 साल में पेट्रोल वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत एक बराबर हो जाएगी। 

उन्होनें कहा कि इलेक्ट्रिक कार पर जीएसटी महज 5 फीसदी है, जबकि पेट्रोल वाहनों पर यह काफी ज्यादा है। उन्होनें कहा कि इलेक्ट्रिक कार की कीमत ज्यादा होने के पीछे लिथियम बैटरी की कीमत का ज्यादा होना है। ऐसे में लिथियम बैटरी की कीमत को कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बैटरी की कीमत कम होने के बाद इलेक्ट्रिक कार की कीमत कम हो जाएगी और वह पेट्रोल कार की कीमत में बिकने लगेगी। 

गडकरी ने कहा कि लिथियम बैटरी की कुल जरूरत का 81 फीसदी उत्पादन स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विकल्प को लेकर भी रिसर्च की जा रही है और जल्दी ही इस दिशा में कोई सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि भारत इलेक्ट्रिक वाहनों का हब बने। उन्होंने कहा कि इसीलिए मैंने मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू को आमंत्रित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा