1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Kia Motors ने लॉन्‍च की SUV Seltos, कीमत होगी 9.69 लाख रुपए से शुरू

Kia Motors ने लॉन्‍च की SUV Seltos, कीमत होगी 9.69 लाख रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 22, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 03:03 pm IST

किया मोटर्स ने भारतीय बाजार में ऐसे समय पर प्रवेश किया है, जब घरेलू ऑटो इंडस्ट्री 20 साल में सबसे गंभीर मंदी के दौर से गुजर रही है।

Kia Motors launches Seltos SUV at starting of Rs 9.69 lakh- India TV Hindi
Kia Motors launches Seltos SUV at starting of Rs 9.69 lakh Image Source : KIA SELTOS

मुंबई। कोरिया की दिग्‍गज ऑटो कंपनी किया मोटर्स ने गुरुवार को भारतीय बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी ने आज अपनी एसयूवी सेल्‍टोस को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्‍टरी कीमत 9.69 लाख रुपए रखी है।

मिड-साइज्‍ड एसयूवी सेल्‍टोस को कंपनी के आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित संयंत्र में बनाया गया है। यह मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में आएगा। किया मोटर्स ने भारतीय बाजार में ऐसे समय पर प्रवेश किया है, जब घरेलू ऑटो इंडस्‍ट्री 20 साल में सबसे गंभीर मंदी के दौर से गुजर रही है। किया मोटर्स को अपनी एसयूवी सेल्‍टोस के लिए अभी तक 32,035 बुकिंग हासिल हो चुकी हैं।

kia seltos price
Image Source : KIA SELTOS PRICEkia seltos price

किया मोटर्स के उपाध्‍यक्ष और विपणन प्रमुख मनोहर भट ने कहा कि सेल्‍टोस एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग को 16 जुलाई को ऑनलाइन के साथ ही साथ देशभर में 206 सेल्‍स प्‍वॉइंट पर शुरू किया गया था।

किया एसयूवी सेल्‍टोस का मुकाबला एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, ​महिंद्रा एक्सयूवी 500, जीप कंपास और ह्युंडई क्रेटा से होगा। एसयूवी सेल्‍टोस GT लाइन और HT लाइन ट्रिम में उपलब्ध होगी, इनके तहत HTE, HTK, HTK+, HTX and HTX+ and GTK, GTX and GTX+ सब-ट्रिम्स मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा