1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए कहां रही तेजी और कहां आई गिरावट

मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए कहां रही तेजी और कहां आई गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 11, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 03:49 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में बुधवार को सबसे अधिक तेजी ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, ब्रिटानिया, श्रीराम फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प में दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.02 फीसदी या 16 अंक की बढ़त लेकर 81,526 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर लाल निशान पर और 12 शयर हरे निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी आज बुधवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। यह 0.11 फीसदी या 26 अंक की बढ़त लेकर 24,636 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर, 23 शेयर लाल निशान पर और 1 बिना किसी बदलाव के ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में बुधवार को सबसे अधिक तेजी ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, ब्रिटानिया, श्रीराम फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट जेएसडबल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और एसबीआई में दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज निफ्टी ऑटो में 0.36 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.18 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.42 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.33 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.09 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.05 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.18 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.37 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.57 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.02 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.14 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.25 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.89 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.51 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा