1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रॉयल एनफील्ड ने बीएस-6 इंजन वाले हिमालयान को पेश किया

रॉयल एनफील्ड ने बीएस-6 इंजन वाले हिमालयान को पेश किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 07:24 pm IST

मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने सोमवार को हिमालयान का बीएस-6 इंजन वाला संस्करण पेश किया है।

Royal Enfield launched Himalayan with BS-6 engine- India TV Hindi
Royal Enfield launched Himalayan with BS-6 engine

नई दिल्ली। मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने सोमवार को हिमालयान का बीएस-6 इंजन वाला संस्करण पेश किया है। शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत 1.86 लाख रुपये है। रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद दसारी ने बयान में कहा, "हिमालयान रोमांचक यात्रा के लिए तैयार की गई विशेष मोटरसाइकिल है। इसने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों जगह पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हिमालयान 2016 के बाद से दुनिया भर में रोमांचकारी यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छा सहयोगी रहा है।" उन्होंने कहा कि बीएस-6 मानक वाली नई हिमालयान नए फीचर्स और डिजाइन से लैस है, जो कि कंपनी को भरोसा देती है कि यह गाड़ी रोमांचकारी मोटरसाइकलिंग में नए आयाम स्थापित करेगी। दसारी ने कहा कि कंपनी मोटरसाइकिल से प्रेरित होकर हेलमेट, जर्सी, टी-शर्ट समेत परिधानों की नई श्रृंखला भी पेश करेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा