1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG ने उतारी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार ‘कॉमेट’, खरीदने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

MG ने उतारी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार ‘कॉमेट’, खरीदने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 26, 2023 03:29 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 03:29 pm IST

चीन की एसएआईसी मोटर कॉर्प की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एमजी मोटर ने कॉमेट के विकास में करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह मॉडल कंपनी के गुजरात के हालोल कारखाने में बनाया जाएगा।

 ‘कॉमेट’- India TV Hindi
‘कॉमेट’ Image Source : MG

वाहन कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को अपना नया मॉडल ‘कॉमेट’ पेश किया है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है।

 

 ‘कॉमेट’
Image Source : FILE ‘कॉमेट’

कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) है। जेडएस ईवी के बाद कॉमेट कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल है।

 ‘कॉमेट’
Image Source : FILE ‘कॉमेट’

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने बयान में कहा, ‘‘कॉमेट ईवी सिर्फ एक कार नहीं उससे कहीं अधिक है। यह शहरों में आवाजाही के तरीके को बदलने के हमारे दृढ़ संकल्प को आगे बढ़ाती है।’’

 ‘कॉमेट’
Image Source : FILE ‘कॉमेट’

उन्होंने कहा कि कॉमेट ईवी को शुद्ध इलेक्ट्रिक जीएसईवी मंच पर तैयार किया गया है। चीन की एसएआईसी मोटर कॉर्प की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एमजी मोटर ने कॉमेट के विकास में करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह मॉडल कंपनी के गुजरात के हालोल कारखाने में बनाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा