1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. देश में धड़ाधड़ बिक रही 1 करोड़ से अधिक कीमत की गाड़ियां, इस कंपनी ने रिकाॅर्ड 4,697 कार बेची

देश में धड़ाधड़ बिक रही 1 करोड़ से अधिक कीमत की गाड़ियां, इस कंपनी ने रिकाॅर्ड 4,697 कार बेची

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 11, 2023 05:40 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 05:40 pm IST

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपना हाइब्रिड एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस मॉडल पेश किया है। इस मॉडल की दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 3.3 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज- India TV Hindi
मर्सिडीज-बेंज Image Source : FILE

माने या न माने लेकिन देश में यह आर्थिक असमानता की खाई ही है कि एक ओर देश की 80 करोड़ आबादी मुफ्त के राशन लेने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर एक वर्ग ऐसा भी है जो करोड़ों की गाड़ी को ऐसे खरीद रहा है जैसे उसकी कीमत कुछ हजार में हो। शायद यही वजह है कि देश में लग्जरी गाड़ियों की रिकाॅर्ड बिक्री हो रही है। जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने बताया है कि उसने भारत में 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,697 रिकॉर्ड वाहन बेचे हैं। कंपनी के अनुसार, भारत में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के गाड़ियों की अच्छी मांग है।

3 करोड़ से अधिक कीमत की कार लाॅन्च की

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपना हाइब्रिड एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस मॉडल पेश किया है। इस मॉडल की दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 3.3 करोड़ रुपये है। इस मॉडल को महंगे वाहनों की बिक्री में तेजी लाने की रणनीति के तहत पेश किया गया है। कंपनी की वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री 37 प्रतिशत बढ़कर 16,497 इकाई रही। यह कंपनी का सबसे ऊंचा बिक्री का आंकड़ा है। वित्त वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 12,071 इकाई का रहा था। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘तिमाही और वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड बिक्री के साथ हमारे विकास की कहानी जारी है। हमें उम्मीद है कि 2023 में भी हमारी बिक्री में दो अंक में बढ़ोतरी होगी।’’

पिछली तिमाही में 4000 करों की बिक्री

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में इस वर्ष यानी 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,697 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। इस दौरान कंपनी के एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के वाहनों की अच्छी मांग देखने को मिली है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 4,022 वाहन बेचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा