मुंबई। निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4.5 प्रतिशत बढ़कर 1,757 करोड़ रुपए रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में बैंक को 1,680.85 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।
Related Stories
एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी आय दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 19,494.87 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18,130.42 करोड़ रुपये थी।
एनपीए घटा
बैंक की शुद्ध गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) आलोच्य तिमाही में घटकर 2.09 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2.36 प्रतिशत थीं। इसी तरह बैंक का सकल एनपीए भी आलोच्य तिमाही में सुधरकर पांच प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 5.75 प्रतिशत था।