1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Facebook ने किया स्‍वीकार, Huawei सहित 3 अन्‍य चाइनीज कंपनियों के साथ डाटा किया साझा

Facebook ने किया स्‍वीकार, Huawei सहित 3 अन्‍य चाइनीज कंपनियों के साथ डाटा किया साझा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 07, 2018 08:47 am IST,  Updated : Jun 07, 2018 08:47 am IST

अमेरिका में डाटा निजता को लेकर गंभीर आलोचना का सामान कर रही फेसबुक ने स्वीकार किया है कि उसने यूजर्स के डाटा को चीनी कंपनियों हुआवेई, लेनोवो, ओप्पो और टीसीएल के साथ साझा किया था।

Facebook Mark Zuckerberg- India TV Hindi
Facebook Mark Zuckerberg

न्यूयॉर्क अमेरिका में डाटा निजता को लेकर गंभीर आलोचना का सामान कर रही फेसबुक ने स्वीकार किया है कि उसने यूजर्स के डाटा को चीनी कंपनियों हुआवेई, लेनोवो, ओप्पो और टीसीएल के साथ साझा किया था। फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के मोबाइल भागीदारी के उपाध्यक्ष फ्रांसिस्को वारेला ने कहा है कि हुआवेई के साथ कई प्रौद्यगिकी कंपनियां काम करती हैं। वारेला ने एक बयान में कहा कि हुआवेई, लेनोवो, ओप्पो और टीसीएल के साथ फेसबुक का समेकन था और हमने इन कंपनियों के फेसबुक अनुभवों को मंजूरी दी थी।

फेसबुक कार्यकारी ने आगे कहा कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की इस मामले में रुचि को देखते हुए, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस समेकन से हुआवेई के साथ जो भी जानकारियां साझा की गई, वे डिवाइस में ही स्टोर थीं ना कि हुआवेई के सर्वर में।

फेसबुक ने यह पुष्टि द न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के एक दिन बाद की है, जिसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया दिग्गज ने कम से कम 60 अलग-अलग डिवाइस निर्माताओं को यूजर्स के डाटा तक पहुंच मुहैया कराई थी, जिसमें एप्पल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग और ब्लैकबेरी भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा