1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ शुरू हुआ कारोबार, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ खुले ये शेयर

स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ शुरू हुआ कारोबार, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ खुले ये शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 11, 2024 09:26 am IST,  Updated : Dec 11, 2024 09:49 am IST

मंगलवार को शेयर बाजार काफी फ्लैट बंद हुआ था। कल, बीएसई सेंसेक्स 1.59 अंक की बढ़त के साथ 81,510.05 अंकों पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 8.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,610.05 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
मंगलवार को फ्लैट बंद हुआ था स्टॉक मार्केट Image Source : PTI

Share Market Opening 11th December, 2024: हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बेहद मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 58.34 अंकों की तेजी के साथ 81,568.39 अंकों पर खुला। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 10.45 अंकों की बढ़त लेकर 24,620.50 अंकों के लेवल पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को शेयर बाजार काफी फ्लैट बंद हुआ था। कल, बीएसई सेंसेक्स 1.59 अंक की बढ़त के साथ 81,510.05 अंकों पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 8.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,610.05 अंकों पर बंद हुआ था।

हरे निशान में खुले निफ्टी की 36 कंपनियों के शेयर

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले तो 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 11 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

सेंसेक्स की इन कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

आज सेंसेक्स की कंपनियों के शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.77 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.47 प्रतिशत, इंफोसिस 0.44 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, सनफार्मा 0.30 प्रतिशत, आईटीसी 0.24 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.23 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.18 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.15 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.12 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत, टाइटन 0.08 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.08 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, पावरग्रिड के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा, एचसीएल टेक के शेयर 0.52 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.33 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.13 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.11 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.11 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.11 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.03 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.03 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा