1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना की वजह से घटी उद्योगों की ग्रोथ, जून में 15 प्रतिशत की गिरावट

कोरोना की वजह से घटी उद्योगों की ग्रोथ, जून में 15 प्रतिशत की गिरावट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 31, 2020 06:36 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 06:50 pm IST

कोरोना की वजह से देश में इंडस्ट्रियल उत्पादन में भारी गिरावट देखने को मिली है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून के दौरान 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट में 15 प्रतिशत की भारी गिरावटआई है।

Growth rate of Index of 8 Core Industries for June 2020 declined by 15 per cent - India TV Hindi
Growth rate of Index of 8 Core Industries for June 2020 declined by 15 per cent  Image Source : FILE

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से देश में इंडस्ट्रियल उत्पादन में भारी गिरावट देखने को मिली है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून 2020 के दौरान 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट में 15 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। इससे पहले मई के दौरान 22 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। भारत सरकार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि 2020-21 के दौरान इसकी संचयी वृद्धि 24.6 प्रतिशत थी।

बता दें कि 8 कोर सेक्टर में कोयला, क्रूड ऑयल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, उर्वरक, सीमेंट, बिजली और इस्पात सेक्‍टर आता है। कोरोना काल में तमाम कोशिशों के बावजूद उद्योगों की वृद्धि दर में रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है जोकि जिससे मोदी सरकार की चिंता बढ़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा