1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अर्थव्यवस्था में 8 महीने बाद आई खुशखबरी, अक्टूबर में 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

अर्थव्यवस्था में 8 महीने बाद आई खुशखबरी, अक्टूबर में 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 12:59 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 12:59 pm IST

कोरोना संकट से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को 8 महीने बाद खुशी मिली है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

GST- India TV Hindi
GST Image Source : FILE

कोरोना संकट से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को 8 महीने बाद खुशी मिली है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। इस साल फरवरी के बाद से पहली बार यह आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। 31 अक्टूबर, 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर -3 बी रिटर्न की कुल संख्या 80 लाख है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार 31 अक्टूबर, 2020 तक दाखिल किए गए कुल जीएसटीआर-3बी रिटर्न की संख्या 80 लाख पर पहुंच गई है। सबसे अधिक मनोरंजन करने वाला ऐप! साइप-अप करने पर पाएं 500 रुपए वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अक्टूबर, 2020 में कुल जीएसटी संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपये रहा। इसमें सीजीएसटी का हिस्सा 19,193 करोड़ रुपये, एसजीएसटी का 5,411 करोड़ रुपये, आईजीएसटी का 52,540 करोड़ रुपये (इसमें वस्तुओं के आयात पर 23,375 करोड़ रुपये का संग्रह भी शामिल है) और 8,011 करोड़ रुपये का उपकर (932 करोड़ रुपये आयातित वस्तुओं पर) शामिल है।

अक्टूबर, 2020 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने से 10 प्रतिशत अधिक रहा है। अक्टूबर, 2019 में जीएसटी संग्रह 95,379 करोड़ रुपये रहा था। कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से जीएसटी संग्रह का आंकड़ा लगातार कई माह तक एक लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा