1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होंडा 5 मई को लॉन्च करेगी BR-V, कीमत 8 से 12 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद

होंडा 5 मई को लॉन्च करेगी BR-V, कीमत 8 से 12 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 17, 2016 01:44 pm IST,  Updated : Apr 17, 2016 01:44 pm IST

होंडा कार इंडिया तेजी से बढ़ रहे एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अगले महीने अपनी सात लोगों के बैठने की क्षमता वाली कार BR-V लॉन्च करेगी।

होंडा 5 मई को लॉन्च करेगी BR-V, स्कॉर्पियो, डस्टर और  क्रेटा से होगा सीधा मुकाबला- India TV Hindi
होंडा 5 मई को लॉन्च करेगी BR-V, स्कॉर्पियो, डस्टर और क्रेटा से होगा सीधा मुकाबला

नई दिल्ली। होंडा कार इंडिया तेजी से बढ़ रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अगले महीने अपनी सात लोगों के बैठने की क्षमता वाली कार BR-V  लॉन्च करेगी। BR-V की कीमत 8 से 12 लाख रुपए के बीच रहने की संभावना है। कंपनी इस सेगमेंट में मजबूत स्थिति बना रखी हुंडई और रेनो को कड़ी टक्कर देने के इरादे से नया एसयूवी ला रही है। पिछले दो साल से यह सेगमेंट 40 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है।

डस्टर, क्रेटा और स्कॉर्पियो को देगी चुनौती

एसयूवी सेगमेंट में अभी हुंडई की क्रेटा, रेनो की डस्टर, महिंद्रा की स्कॉर्पियो और फोर्ड की इकोस्पोर्ट का दबदबा है। हाल ही में मारुति ने भी एक छोटी एसयूवी ब्रेज्जा विटारा लॉन्च की है जिसके लिए कंपनी को अब तक 40,000 बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) ग्यानेश्वर सेन ने बताया कि यह सेगमेंट दो साल से लगातार बढ़ रही है। पिछले वर्ष इसमें 40 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई। लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है।

तस्वीरों में देखिए BR-V के फीचर्स

Honda BR-V

4 (35)IndiaTV Paisa

3 (37)IndiaTV Paisa

1 (46)IndiaTV Paisa

6 (21)IndiaTV Paisa

2 (39)IndiaTV Paisa

5 (31)IndiaTV Paisa

7 (11)IndiaTV Paisa

BR-V के सहारे बाजार पर कब्जा करने की तैयारी

सेन ने कहा कि BR-V पेश करने के साथ इस मामले में हम अपनी मजबूत स्थिति की उम्मीद कर रहे हैं। सेन ने कहा, उत्पाद की सफलता कीमत, स्थिति और नेटवर्क पर निर्भर है। हम इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखेंगे। हम इसे बेहतर ढंग से पेश करेंगे। साथ ही हमारा नेटवर्क बढ़ रहा है। कंपनी के 31 मार्च तक की स्थिति के अनुसार देश भर में 295 बिक्री केंद्र थे। उन्होंने कहा कि वाहन को पांच मई को पेश किया जाएगा। इसमें आंतरिक रूप सज्जा बेहतर होगी और इंजन शक्तिशाली होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा