1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बिना सोचे समझे इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं खरीदें, इस फॉर्मूले से जानें कितना कवर चाहिए

बिना सोचे समझे इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं खरीदें, इस फॉर्मूले से जानें कितना कवर चाहिए

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 14, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 14, 2024 06:15 am IST

हम आपको बता दें कि ऐसा ही जबरदस्त फॉर्मूला है, जिसके जरिये आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपको कितना इंश्योरेंस कवर चाहिए।

Insurance Policy - India TV Hindi
इंश्योरेंस पॉलिसी Image Source : FILE

आए दिन आपके पास कॉल, एसएमएस, ई-मेल के ज​रिये इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की सलाह दी जाती होगी। बहुत सारे लोग इंश्योरेंस एजेंट के कहने भी पॉलिसी खरीद लेते हैं। वह भी तब जब उनके पास पहले सी पॉलिसी होती है। बाद में वह इसको अपनी गलती मानते हैं। लेकिन क्या कोई तरीका है कि जिससे पता किया जा सके कि क्या आपको नई इंश्योरेंस पॉलिसी लेना चाहिए या आपके पास जो पहले से वह काफी है। हम आपको बता दें कि ऐसा ही जबरदस्त फॉर्मूला है, जिसके जरिये आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपको कितना इंश्योरेंस कवर चाहिए। 

आय के आधार पर (सैलरीड क्‍लास)

इस तरीके से वेतन पाने वाले लोगों की बीमित राशि का अनुमान ऐसे लगाया जा सकता है।

आवश्‍यक कवर= मौजूदा सालाना आयx रिटायरमेंट के बाकी उम्र

आईटी प्रोफेशनल लक्ष्‍य की उम्र 30 वर्ष है। उसकी सालाना आय 7 लाख रुपये है और रिटायरमेंट के लिए 30 साल बचे हैं। इस हिसाब से लक्ष्‍य को 2.10 करोड़ रुपये के बीमा कवर की आवश्‍यकता होगी।

खर्च के आधार पर (बिजनेसमैन)

रोज के खर्च और लोन के हिसाब से कवर का अनुमान लगाया जाता है। महंगाई पर भी गौर करना होता है।

आवश्‍यक कवर= सालाना खर्चx पॉलिसी की अवधि

राकेश का सालाना खर्च 6 लाख रुपये है। वह 30 साल के लिए पॉलिसी लेना चाहता है। ऐसे में उसे करीब 1.80 करोड़ रुपये के बीमा कवर की जरूरत होगी। महंगाई की वजह से खर्च बढ़ेगा। जिससे बीमा की राशि भी बढ़ानी होगी।

मानव जीवन मूल्‍य पर (प्रोफेशनल्‍स)

इंश्‍योरेंस कवर निकालने के लिए आपको आय में से अपने ऊपर होने वाले खर्चों को घटाना होगा।

आवश्‍यक कवर= सालाना खर्च-खुद पर खर्चxरिटायरमेंट में शेष अवधि

30 साल के आनंद पेशे से डॉक्‍टर हैं। उनकी सालाना आय 10 लाख रुपये है। वह खुद पर 3 लाख रुपये खर्च करते हैं। एक साल की इकोनॉमिक वैल्‍यू 7 लाख रुपये है। रिटायरमेंट उम्र 60 साल हो तो मानव जीवन मूल्‍य 2.1 करोड़ रुपये होगा। ऐसे में आनंद को कम से कम इतने कवर का बीमा लेना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा