1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी लाएगी और नई SUV! बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है टारगेट, जानें कंपनी की प्लानिंग

मारुति सुजुकी लाएगी और नई SUV! बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है टारगेट, जानें कंपनी की प्लानिंग

 Published : May 13, 2024 05:35 pm IST,  Updated : May 13, 2024 05:35 pm IST

मारुति सुजुकी फिलहाल घरेलू बाजार में ब्रेज़ा, जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसे एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन) मॉडल की बिक्री करती है। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई एसयूवी पेश करेगी।

कंपनी भारत में एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार जारी रखेगी। - India TV Hindi
कंपनी भारत में एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार जारी रखेगी। Image Source : MARUTI SUZUKI

जापानी कार निर्माता सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने सोमवार को कहा कि वह यात्री वाहन खंड में अपनी समग्र बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कंपकंपनी, जिसकी वर्तमान में मारुति सुजुकी इंडिया में लगभग 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने कहा कि उसकी शुद्ध बिक्री में 732 की वृद्धि हुई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक,पिछले वित्तीय वर्ष में सालाना आधार पर 6 बिलियन येन (15.8 प्रतिशत) बढ़कर 5,374.3 बिलियन येन हो गया। परिचालन लाभ सालाना आधार पर 115 बिलियन येन (32.8 प्रतिशत) बढ़कर 465.6 बिलियन येन हो गया।

कुल यात्री कार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने एक बयान में कहा कि हम (भारत में) अपने एसयूवी मॉडलों के विस्तार को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और अपनी कुल यात्री कार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे। वर्तमान में, मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में ब्रेज़ा, जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसे एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन) मॉडल की बिक्री करती है। एसयूवी सेगमेंट में लिमिटेड ऑप्शंस के कारण घरेलू यात्री वाहन सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी कुछ साल पहले के 50 प्रतिशत से घटकर लगभग 42 प्रतिशत हो गई है।

नई उत्पादन लाइन ने मानेसर संयंत्र में परिचालन शुरू किया

खबर के मुताबिक, बाजार में एसयूवी की डिमांड बढ़ने के साथ, कंपनी इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और अपनी बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल करने की प्रक्रिया में है। सुजुकी मोटर कॉर्प ने कहा कि अप्रैल 2024 में, 1 लाख यूनिट्स की वार्षिक क्षमता वाली एक नई उत्पादन लाइन ने मानेसर संयंत्र में परिचालन शुरू किया। कंपनी ने कहा कि उसकी योजना वित्त वर्ष 2030 तक भारत में लगभग 40 लाख यूनिट्स की उत्पादन क्षमता सुरक्षित करने की है।

रिकॉर्ड बिक्री और मुनाफे की उम्मीद

सुजुकी मोटर कॉर्प ने कहा कि उसे हाई यूनिट बिक्री के कारण इस वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड बिक्री और मुनाफे की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि कंपनी टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रणनीति तैयार कर रही है और वित्त वर्ष 2024 के आखिर तक नई मध्यावधि प्रबंधन योजना की घोषणा करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा