1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Apple iPhone रेवेन्यू 17% बढ़कर हुआ 57.6 अरब डॉलर, कंपनी ने भारत में प्राप्त किया अबतक का सर्वाधिक राजस्व

Apple iPhone रेवेन्यू 17% बढ़कर हुआ 57.6 अरब डॉलर, कंपनी ने भारत में प्राप्त किया अबतक का सर्वाधिक राजस्व

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 03, 2026 08:19 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 08:19 pm IST

दूसरी तिमाही में भारत, अमेरिका और चीन सहित दुनिया भर में नया आईफोन लेने वाले ग्राहकों की संख्या भी सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर रही।

apple, apple iphone, iphone, apple pay, macbook- India TV Hindi
एप्पल ने भारत में प्राप्त किया अबतक का सर्वाधिक राजस्व Image Source : AP

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने भारत में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अपना अबतक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है। इस दौरान, कंपनी ने मैक और सर्विस बिजनेस में भी रिकॉर्ड रेवेन्यू प्राप्त किया है। इसके अलावा, नया आईफोन लेने वाले ग्राहकों की संख्या भी इस तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर रही। एप्पल के सीईओ जॉन टर्नस ने कंपनी की तिमाही आय पर चर्चा के दौरान कहा कि सितंबर तिमाही में भारत समेत कई बाजारों में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। 

भारत में नया मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

टर्नस ने कहा, ''हमने अमेरिका, यूरोप, चीन और शेष एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरी तिमाही के रेवेन्यू का नया रिकॉर्ड बनाया है। विकसित और उभरते बाजारों में भी इस तिमाही का रिकॉर्ड प्रदर्शन देखा गया। इसके अलावा, भारत में अबतक का सबसे ज्यादा राजस्व हासिल किया।'' उन्होंने कहा कि भारत में पिछली तिमाही के दौरान पुराने आईफोन की जगह नया मॉडल लेने वाले ग्राहकों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे ग्लोबल लेवल पर कंपनी के लिए वित्त वर्ष में ऐसे ग्राहकों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या दर्ज करने में मदद मिली। 

एप्पल ने भारत में एक्सिस बैंक के साथ मिलकर शुरू किया पेमेंट सर्विस 'एप्पल पे'

एप्पल का ग्लोबल आईफोन रेवेन्यू दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 57.6 अरब डॉलर रहा। ये वृद्धि आपूर्ति संबंधी बाधाओं और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में प्रतिकूल उतार-चढ़ाव के बावजूद दर्ज की गई। टर्नस ने कहा कि कंपनी ने अमेरिका और ग्रेटर चाइना में डबल डिजिट में बढ़त दर्ज की। भारत, अमेरिका और चीन सहित दुनिया भर में नया आईफोन लेने वाले ग्राहकों की संख्या भी सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर रही। उन्होंने बताया कि एप्पल ने हाल ही में भारत में एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में अपनी पेमेंट सर्विस 'एप्पल पे' शुरू की है। ये सर्विस अब 90 से ज्यादा बाजारों में उपलब्ध है। 

मैक बिजनेस का रेवेन्यू भी 24 प्रतिशत बढ़कर 10.8 अरब डॉलर पर

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) केवन पारेख ने कहा कि मैक बिजनेस का रेवेन्यू 24 प्रतिशत बढ़कर 10.8 अरब डॉलर हो गया। भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में मैक बिजनेस ने अबतक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया। पारेख ने कहा, ''एप्पल के सर्विस बिजनेस ने भी भारत में अबतक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया। ग्लोबल लेवल पर सर्विस बिजनेस का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़कर 31.6 अरब डॉलर रहा। भारत और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में अधिकांश में सर्विस बिजनेस ने रेवेन्यू का नया रिकॉर्ड बनाया।''

ये भी पढ़ें

भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।