1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयकर विभाग ने 26 जुलाई तक 43991 करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए

आयकर विभाग ने 26 जुलाई तक 43991 करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 30, 2021 04:31 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 04:31 pm IST

आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 43,991 करोड़ रुपये करदाताओं को रिफंड किये हैं। इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 13,341 करोड़ रुपये और कंपनी कर मद में 30,651 करोड़ रुपये की राशि वापस की गयी।

आयकर विभाग ने 26 जुलाई तक 43991 करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए- India TV Hindi
आयकर विभाग ने 26 जुलाई तक 43991 करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए Image Source : FILE

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 43,991 करोड़ रुपये करदाताओं को रिफंड किये हैं। इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 13,341 करोड़ रुपये और कंपनी कर मद में 30,651 करोड़ रुपये की राशि वापस की गयी। आयकर विभाग ने ट्विटर पर कहा है, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक अप्रैल, 2021 से 26 जुलाई, 2021 के बीच 21.03 लाख से अधिक करदाताओं के 43,991 करोड़ रुपये लौटाये हैं। इसमें 19,89,912 व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 13,341 करोड़ रुपये और कंपनी कर के तहत 1,12,567 इकाइयों को 30,651 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा