1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना से जंग में पतंजलि करेगी 25 करोड़ की मदद, कर्मचारी भी देंगे 1-1 दिन का वेतन

कोरोना से जंग में पतंजलि करेगी 25 करोड़ की मदद, कर्मचारी भी देंगे 1-1 दिन का वेतन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 30, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 06:27 pm IST

पतंजलि की 5 संस्थाओं की आपातकाल में सेवा देने का प्रस्ताव

Patanjali contribution - India TV Hindi
Patanjali contribution  Image Source :

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में पतंजलि 25 करोड़ रुपये की मदद देगी। आज स्वामी रामदेव ने मदद का ऐलान किया है। स्वामी रामदेव के मुताबिक पतंजलि की तरफ से ये मदद प्रधानमंत्री की अपील के बाद की गई है। इस रकम को पीएम केयर फंड में जमा कराया जाएगा।

स्वामी रामदेव के मुताबिक पतंजलि और उसकी सहयोगी कंपनियों के कर्मचारी भी अपनी 1-1 दिन का वेतन भी फंड में देंगे। उन्होने पतंजलि से जुड़े श्रद्धालुओं से भी फंड में दान करने की अपील की है। इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि की 5 सस्थाएं किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा