1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब के प्रत्येक निर्माण श्रमिकों को 3100 रुपये देगी सरकार, सीएम चन्नी ने की 'शगुन' की घोषणा

पंजाब के प्रत्येक निर्माण श्रमिकों को 3100 रुपये देगी सरकार, सीएम चन्नी ने की 'शगुन' की घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 03, 2021 03:05 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 03:05 pm IST

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए बताया कि कोविड संकट के बीच निर्माण श्रमिकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

पंजाब के प्रत्येक...- India TV Hindi
पंजाब के प्रत्येक निर्माण श्रमिकों को 3100 रुपये देगी सरकार, सीएम चन्नी ने की 'शगुन' की घोषणा Image Source : CHARANJIT CHANNI TWITTER

दिवाली के मौके पर पंजाब की सरकार श्रमिकों को 'शगुन' देने जा रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने चन्नी बुधवार को राज्य के प्रत्येक रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिक को 3100 रुपये देने की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए बताया कि कोविड संकट के बीच निर्माण श्रमिकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। कामकाज बंद होने के चले इन मजदूरों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया था। सरकार का यह 'शगुन' इन्हीें मजदूरों को राहत पहुंचाएगा। 

सीएम चन्नी की घोषणा के अनुसार राज्य के बीओसीडब्ल्यू वेलफेयर बोर्ड में रजिस्टर्ड प्रत्येक श्रमिका को इस योजना का फायदा मिलेगा। फिलहाल बीओसीडब्ल्यू में राज्य भर के 3.17 लाख श्रमिक रजिस्टर्ड हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा