1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. '500 और 200 रुपए के नोटों की छपाई रुकी, स्याही खत्म होना है वजह'

'500 और 200 रुपए के नोटों की छपाई रुकी, स्याही खत्म होना है वजह'

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 19, 2018 08:49 am IST,  Updated : Apr 19, 2018 08:49 am IST

नोटों की छपाई में आयातित स्याही का इस्तेमाल होता है जो अभी उपलब्ध नहीं है। इसके कारण 200 रुपये और 500 रुपये के नोटों की छपाई रुक गयी है। देश भर में नकदी की कमी की समस्या के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है

Rs 200 and Rs 500 Note Printing Stopped- India TV Hindi
Rs 200 and Rs 500 Note Printing Stopped Due To Ink Shortage says Union Leader

नासिक देशभर की ATM मशीनों में पहले ही कैश नहीं मिल रहा है और अब नोटों की छपाई रुकने की खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक के नासिक स्थित नोट प्रिंटिंग कारखाने में स्याही खत्म होने की वजह से 200 और 500 रुपए के नोटों की छपाई रुक गई है, कारखाने के एक श्रमिक नेता ने बुधवार को स्याही खत्म होने का दावा किया है।

छापाखाना कामगार परिसंघ के अध्यक्ष जगदीश गोडसे ने बुधवार को नासिक में संवाददाताओं से कहा कि नोटों की छपाई में आयातित स्याही का इस्तेमाल होता है जो अभी उपलब्ध नहीं है। इसके कारण 200 रुपये और 500 रुपये के नोटों की छपाई रुक गयी है। उन्होंने कहा कि देश भर में नकदी की कमी की समस्या के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि नोटों की छपाई कब से बंद है। 

यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब सरकार ने एक ही दिन पहले 500 रुपये के नोटों की छपाई पांच गुना बढाने का आदेश दिया है ताकि अगले महीने 75 हजार करोड़ रुपये के नये नोटों की आपूर्ति की जा सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा