1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्‍नैपचैट के सीईओ ने दिल खोलकर मनाई नए साल की पार्टी, खर्च किए 40 लाख डॉलर

स्‍नैपचैट के सीईओ ने दिल खोलकर मनाई नए साल की पार्टी, खर्च किए 40 लाख डॉलर

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 01, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:20 pm IST

स्नैपचैट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इवन स्पीगल ने लॉस एंजेल्‍स में नए साल की पार्टी पर 40 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं।

Evan Spiegel Snapchat CEO- India TV Hindi
Evan Spiegel Snapchat CEO

सैन फ्रांसिस्को। स्नैपचैट को भले ही बाजार में इंस्टाग्राम से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही हो, लेकिन बात जब पार्टी की आती है तो इसके प्रतिस्पर्धा में कोई भी कंपनी नहीं टिक सकती है, क्योंकि स्नैपचैट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इवन स्पीगल ने लॉस एंजेल्‍स में नए साल की पार्टी पर 40 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं। टीएमजेड के मुताबिक, स्पीगल ने अपने कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से पार्टी करने के लिए लॉस एंजेल्‍स के लाइव एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में भेजा। अपुष्ट रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि पार्टी में रैपर ड्रैक ने एक सरप्राइज पर्फामेंस दिया था।

कंपनी ने पार्टी के लिए माइक्रोसॉफ्ट थियेटर और माइक्रोसॉफ्ट स्कैयर के आसपास के सभी वेन्यू को किराए पर लिया था, जिसमें कात्सुया, लकी स्ट्राइक, टॉम्स अर्बन, कोंगा रूप और बूल्फगैंग पक बार एंड ग्रिल्स शामिल है। कंपनी के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि हम एक परिवर्तनकारी वर्ष का उत्सव मनाने को उत्साहित है। इवान इस रात की पार्टी और पर्फामेंस के निजी तौर पर प्रायोजक हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस आयोजन की योजना महीनों पहले से बना रही थी। माइक्रोसॉफ्ट स्कैवर का आइस रैंक पिछले महीने हटा दिया गया ताकि लोगों की संख्या को देखते हुए उनके लिए जगह बनाई जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा