1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. WhatsApp ने ऐड किए एंड्रॉयड ऐप में नए फीचर्स, फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया मैसेंजर डे

WhatsApp ने ऐड किए एंड्रॉयड ऐप में नए फीचर्स, फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया मैसेंजर डे

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 04, 2016 05:26 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 06:04 pm IST

स्नैपचैट स्टोरी को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने दो बड़े फैसले लिए हैं। अपने पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp के एंड्रॉयड ऐप में नए फीचर ऐड किए हैं।

WhatsApp ने ऐड किए एंड्रॉयड एप में नए फीचर्स, फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया मैसेंजर डे- India TV Hindi
WhatsApp ने ऐड किए एंड्रॉयड एप में नए फीचर्स, फेसबुक ने स्नैपचैट स्टोरी को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया मैसेंजर डे

नई दिल्ली। स्नैपचैट स्टोरी को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने दो बड़े फैसले लिए हैं। अपने पॉपुलर मैसेजिंग एप WhatsApp के एंड्रॉयड एप  में नए फीचर ऐड किए हैं। वहीं, मैसेंजर डे नाम से एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। WhatsApp के नए फीचर्स के जरिए तस्वीरों और वीडियो में टेक्स्ट लिखा जा सकता है। दूसरी ओर स्नैपचैट स्टोरी की तरह मैसेंजर डे से तस्वीरें और वीडियो एक साथ एक स्टोरी (कहानी) को बयां करती दिखेंगी।

ये हैं WhatsApp के नए फीचर्स  

  • WhatsApp ने जानकारी दी है कि जब भी आप कोई तस्वीर या फिर वीडियो शेयर करेंगे तो उसमें टेक्स्ट लिखने या स्माइली लगाने का विकल्प मिलेगा।
  • इतना ही नहीं स्मार्टफोन में पहले से मौजूद तस्वीरों पर टेक्स्ट लिखा जा सकता है और स्माइली ऐड किए जा सकते हैं।
  • इसके साथ ही WhatsApp ने वीडियो बनाते हुए जूम इन करने का नया फीचर भी दिया है।
  • WhatsApp और फेसबुक पर 100 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।

तस्वीरों में देखिए कैसे करें Gmail पर आईडी ब्लॉक

how to block Gmail ID

Untitled-1 (25)IndiaTV Paisa

Capture2 (9)IndiaTV Paisa

Capture3 (10)IndiaTV Paisa

capture4IndiaTV Paisa

फेसबुक ने लॉन्च किया मैसेंजर डे

  • फेसबुक मैसेंजर डे में स्नैपचैट स्टोरी की तरह तस्वीरें और वीडियो एक साथ एक स्टोरी (कहानी) को बयां करती दिखेंगी।
  • लेकिन एक दिन बाद ही ये तस्वीरें व वीडियो गायब हो जाएंगी।
  • टेकक्रंच ने मैसेंजर डे के बारे में रिपोर्ट देते हुए लिखा कि फेसबुक ने स्नैपचैट के स्टोरी फीचर की तरह मैसेंजर डे लॉन्च किया है।
  • फेसबुक का यह फ़ीचर अभी पोलैंड में उपलब्ध है।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि,

हम जानते हैं कि लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ हर दिन को यादगार बनाने वाले लम्हों की तस्वीरें साझा करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा