1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 879 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 289 अंकों का उछाल; IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 879 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 289 अंकों का उछाल; IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 09, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 03:52 pm IST

कई दिनों की उठापटक के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स 879 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी में भी 289 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

शेयर बाजार में लौटी...- India TV Hindi
शेयर बाजार में लौटी रौनक Image Source : CANVA

गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार, 9 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी करते हुए निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार के बंद होने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 880 अंकों की बढ़त दर्ज कर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 22,500 के पार पहुंचने में कामयाब रहा। सत्र के अंत में आईटी (IT), एफएमसीजी (FMCG) और बैंकिंग सेक्टर में आई तगड़ी लिवाली ने बाजार की इस जोरदार रिकवरी में मुख्य भूमिका निभाई।

सेंसेक्स और निफ्टी में दिनभर की चाल

कारोबारी सत्र के अंत में बाजार के मुख्य सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 879 अंक यानी 1.23 प्रतिशत के जोरदार उछाल के साथ 72,472 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 289 अंक यानी 1.30 प्रतिशत बढ़कर 22,520 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार का ओवरऑल सेंटिमेंट भी काफी सकारात्मक रहा। कुल 2,344 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 1,686 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, बाजार में उतार-चढ़ाव को दर्शाने वाला इंडिया विक्स (India VIX) 6.09% घटकर 14.00 के करीब आ गया, जो बाजार में स्थिरता का संकेत देता है।

IT और FMCG सेक्टर्स में रिकॉर्ड खरीदारी

सेक्टरवाइज प्रदर्शन की बात करें तो आज लगभग सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.02% (3.31%) की तेजी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 2.25%, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.62%, और निफ्टी सर्विसेज में 1.79% का उछाल दर्ज किया गया। मिडकैप इंडेक्स 1.46% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55% की मजबूती के साथ बंद हुए।   

PNG

टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स

  • टॉप गेनर्स: अपोलो हॉस्पिटल्स (+4.72%), आईटीसी (+4.31%), आयशर मोटर्स (+4.17%), टीसीएस (+3.85%), एचसीएल टेक (+3.38%) और अडानी पोर्ट्स (+3.10%) निफ्टी के शीर्ष बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल रहे।   
  • PNG
  • टॉप लूजर्स: बाजार की चौतरफा तेजी के बीच केवल चुनिंदा शेयरों में ही गिरावट रही, जिनमें सिप्ला (-0.44%), जेएसडब्ल्यू स्टील (-0.61%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.65%) शामिल रहे।   

 यह भी पढ़ें- GST में अब छोटी गलती पर नहीं होगी बड़ी कार्रवाई, अफसरों की गिरफ्तारी की ताकत खत्म; GST काउंसिल का बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।